Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग जाएंगी ममता, बजट पर भी केंद्र को घेरा

सोमवार को बंगाल में चल रहे एसआईआर मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी का चुनाव आयोग जाने का कार्यक्रम है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को ‘गार्बेज ऑफ लाइ’, दिशाहीन और विज़नलेस बजट बताया।

01 Feb 2026

एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग जाएंगी ममता, बजट पर भी केंद्र को घेरा

कोलकाता। रविवार सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी वित्त वर्ष के लिए आम बजट पेश किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को ‘हंप्टी डंप्टी बजट’ करार देते हुए कहा कि लंबे बजट भाषण के बावजूद बंगाल के लिए कुछ भी ठोस घोषित नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानती है कि उसे बंगाल से वोट नहीं मिलने वाले, इसलिए राज्य के साथ इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है।

सोमवार को बंगाल में चल रहे एसआईआर मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी का चुनाव आयोग जाने का कार्यक्रम है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को ‘गार्बेज ऑफ लाइ’, दिशाहीन और विज़नलेस बजट बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट पूरी तरह गरीब विरोधी, महिला विरोधी और किसान विरोधी है। उनके अनुसार, इसमें आम लोगों के हित में कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। सिर्फ घोषणाओं की झड़ी लगाई गई है, लेकिन इसका असर आम जनता के जीवन पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बंगाल के लगभग दो लाख करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया हैं, लेकिन बजट में इस पर कोई उल्लेख नहीं किया गया।

बजट के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। बजट पेश होते ही सेंसेक्स में लगभग 1000 अंकों की गिरावट और निफ्टी में कमजोरी इस बात का सबूत है कि बाजार का सरकार पर भरोसा नहीं रहा।

सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी बजट की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में बंगाल के लिए कोई आवंटन या नई योजना नहीं लाई गई है। किसानों, मजदूरों, अनुसूचित वर्गों और युवाओं के रोजगार के लिए भी कुछ नहीं है।

अभिषेक बनर्जी ने बजट को “नई बोतल में पुरानी शराब” बताते हुए कहा कि 85 मिनट के भाषण में सिर्फ पुरानी बातों को दोहराया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग जाएंगी ममता, बजट पर भी केंद्र को
सोमवार को बंगाल में चल रहे एसआईआर मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी का चुनाव आयोग जाने का कार्यक्रम है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इसी सिलस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News